स्थानीय
नगर निगम चुनाव: वार्डवार जारी हुई आरक्षण सूची
नगर निगम चुनावों के लिए वार्डवार आरक्षण की अंतिम सूची आज जारी कर दी गई है। उम्मीदवारों में हलचल।
नगर संवाददाता
28 जून 2026
नगर निगम चुनाव कार्यालय ने आज वार्डवार आरक्षण की अंतिम सूची जारी कर दी। इस सूची में महिला, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए सीटें आरक्षित की गई हैं।
इस घोषणा के बाद संभावित उम्मीदवारों में हलचल मच गई है। कई दावेदारों को अपनी रणनीति बदलनी पड़ सकती है।